फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएवी अंबोटा में हेड ब्वॉय बने विशाल

विज्ञापन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

गगरेट(ऊना)। डीएवी स्कूल अंबोटा में विद्यार्थियों की चुनी स्कूल सांसद का शपथ समारोह विधिवत रूप से मनाया गया। चुने विद्यार्थियों ने कर्तव्यनिष्ठा की विधिवत शपथ ली। इस संसद में विशाल को हेड ब्वॉय की कमान मिली तो अरविंद ठाकुर को छात्राओं की मुखिया बनाया गया।

अंकिता और हिमानी को खेल प्रभारी चुना गया। अनुशासन प्रभारी अभय व पल्लवी को बनाया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रम की कमान आशिम व विदुषी को सौंपी गई। प्रिंसिपल नमित शर्मा ने बताया कि स्कूली बच्चों के चार सदन बनाए गए है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनमें दयानंद सदन के कप्तान ऋषभ परमार व मल्लिका परमार को शपथ दिलाई। श्रद्धानंद सदन के कप्तान की कमान वंश व शालीन कौर को मिली। विरजानंद सदन का कप्तान अनिल चंदेल व स्मृति को बनाया। वहीं महात्मा हंसराज सदन का कप्तान कार्तिकेय व विदुषी को बनाया। प्रिंसिपल नमित शर्मा ने बताया कि ऐसे कार्यक्रमों से बच्चों में प्रतिस्पर्धा की भावना का विकास होता है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें