फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमुडा कॉलोनी के कायाकल्प पर होंगे लाखों खर्च

विज्ञापन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

ऊना। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतपाल सत्ती ने कहा है कि हिमुडा कॉलोनी के कायाकल्प पर लाखों रुपये खर्च किए जाएंगे। वीरवार को रक्कड़ में हिमुडा कॉलोनी रेसिडेंट एसोसिएशन और अधिकारियों के साथ हुई बैठक में सत्ती ने स्थानीय निवासियों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने बताया कि कॉलोनी की करीब 7.500 किलोमीटर सड़कों की टारिंग पर 40 लाख खर्च किए जाएंगे।

हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी के प्रवेश पर भव्य द्वार बनाया जाएगा। इस पर करीब 6.98 लाख खर्च किए जाएंगे। फेस-4 के पार्क की मरम्मत पर 6.83 लाख खर्च किए जाएंगे। कॉलोनी में आने वाले लोगों की सुविधा के लिए 6.26 लाख खर्च कर पूरी कॉलोनी में सूचना पट्ट भी लगाए जाएंगे। हिमुडा के शॉपिंग कांपलेक्स के पास करीब 19.06 लाख खर्च कर भव्य पार्क का निर्माण किया जाएगा। लोगों ने बताया कि हिमुडा कॉलोनी को जलापूर्ति करने वाली स्कीम 1994 से चल रही है। इसमें अब कई दिक्कतें आने लगी हैं। इसके चलते ये कभी भी जवाब दे सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सत्ती ने बताया कि पानी की आपूर्ति को सुचारु रखने के लिए हिमुडा कॉलोनी में 35.79 लाख की लागत से नई पेयजल योजना के निर्माण का प्लान है। उन्होंने बताया कि हिमुडा कॉलोनी के पहले और दूसरे चरण में बरसाती पानी की ड्रेनेज के लिए 32.17 लाख लागत का मास्टर प्लान तैयार किया है। इस मौके पर हिमुडा रेसिडेंशियल एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेंद्र जसवाल, महासचिव स्वदेश प्रकाश शर्मा, शहरी भाजपा अध्यक्ष सुरजीत सैनी, भूपिंद्र सिंह, सागर दत्त भारद्वाज, जितेंद्र कुमार, कर्नल गणेश ठाकुर, जीएस परमार, नीरज शर्मा, अनीता शर्मा, अनुराधा ठाकुर, राधा ठाकुर, एसडीओ एसपी कपिलेश उपस्थित रहे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें