ऊना। जवाहर नवोदय विद्यालय पेखूबेला में चन रहे एनसीसी शिविर के अंतिम दिन सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में डीसी राकेश प्रजापति ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। उन्होंने कैडेट से अपने विचार साझा किए और विभिन्न गतिविधियों में अव्वल कैडेट को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। वहीं कमान अधिकारी कर्नल संकेत देव ने डीसी को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।
शिविर में ओवर ऑल बेस्ट कैडेट जूनियर में प्रथम स्थान डीएवी ऊना से अंकिता, द्वितीय स्थान बाथू से काजल और भरवाईं ने प्रिया ने तीसरा स्थान जबकि लड़कों में डीएवी ऊना का निखिल पहला, ढलियारा का साहिल दूसरे व एसएसआरवीएम ऊना का आयुष तीसरे स्थान पर रहा। सीनियर वर्ग लड़कियों को प्रथम स्थान ढलियारा से सुप्रिया, दूसरा स्थान दौलतपुर से शिवानी और दौलतपुर से ही कृत्तिका तीसरे स्थान पर रही।
सीनियर विंग लड़कों में प्रथम स्थान दौलतपुर से आशीष, दूसरा स्थान विशाल और तीसरा स्थान साहिल दौलतपुर ने हासिल किया। लेग एरिया में प्रथम स्थान ढलियारा के रिषभ व सुप्रिया, द्वितीय स्थान दौलतपुर से शिवम व कविता ने हासिल किया। ओवर स्टेकल में सूरज शर्मा, क्वार्टर गार्ड में विकास, गोपाल कृष्ण, यशकर्ण और शिवम ने संयुक्त रूप से ईनाम प्राप्त किए। पायलट में शुभम सूर्यांश ढलियारा व अंकित ने संयुक्त रूप से स्थान प्राप्त किया।
स्टोरमैन में विनय व रोहित ढलियारा को सम्मानित किया गया। लड़कों में अभिषेक, अविनाश, साहिल ठाकुर, सुमित व सूरज व लड़कियों में नंदनी, आराधना, कृत्तिका, सुमन व सुप्रिया को सम्मानित किया। कमान अधिकारी कर्नल संकेत देव ने समस्त एनसीसी कैडेट, एनसीसी अधिकारियों व पीआई स्टाफ को कहा कि कैडेटों को 10 दिनों में जो गतिविधियां सिखाईं, उन्हें अपने दैनिक जीवन में अपनाए और अपने जीवन को सफल बनाए। इस मौके पर छठी हिमाचल स्वतंत्र कंपनी एनसीसी ऊना के समस्त एनसीसी अधिकारी, पीआई स्टाफ व कार्यालय स्टाफ संयुक्त रूप से उपस्थित रहा।