ओवरलोडिंग करने पर छह टिपर जब्त
टाहलीवाल (ऊना)। क्षेत्र में वाहनों में ओवरलोडिंग को लेकर पुलिस ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। टाहलीवाल पुलिस ने रेत से भरे करीब आधा दर्जन ओवरलोड टिपरों के चालान किए। जानकारी के अनुसार टाहलीवाल पुलिस चौकी प्रभारी मदन लाल अपनी टीम के साथ सोमवार देर रात टाहलीवाल चौक पर मौजूद थे तो रेत से भरे हुए नो टिपरों को चेकिंग के लिए रोका गया। चेकिंग के दौरान छह टिपर ओवरलोड पाए जाने पर इन टिपरों के चालान करके टिपरों को पुलिस के कब्जे में लिया गया। चौकी प्रभारी ने कहा कि नियमों की अवहेलना करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।