फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस की बैठक में चली कुर्सियां

विज्ञापन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

लठियाणी(ऊना)।
विधानसभा चुनावों में कुटलैहड़ से कांग्रेस प्रत्याशी को मिली हार पर मंथन को बुलाई गई बैठक में हंगामा हो गया। कुटलैहड़ कांग्रेस की बैठक में नेताओं ने जमकर एक-दूसरे पर भड़ास निकाली। यहां तक कि कांग्रेस के एक बड़े नेता ने अपना सुझाव देना चाहा तो कई कांग्रेसियों को वह रास नहीं आया और नेता के खिलाफ कुर्सियां तक उठा लीं। बीती रात बंगाणा विश्राम गृह में हुई यह बैठक चर्चा का विषय बन गई है। नेताओं ने बैठक में खूब भड़ास निकाली।

बैठक में कांग्रेस नेता देवेंद्र भुट्टो, सुदेश बोहरा, रणवीर राणा, बलदेव कुटलैहड़िया, सचिव राकेश शर्मा के अलावा कई कार्यकर्ता मौजूद थे। कुटलैहड़ कांग्रेस अध्यक्ष रविंद्र फौजी ने कहा कि कांग्रेस प्रत्याशी को 26 हजार से ज्यादा मत मिले हैं, यह सब कुटलैहड़ संगठन की बदौलत हैं। कुटलैहड़ ने पांच साल हर बूथ पर कांग्रेस पार्टी को मजबूत किया और पूर्व सीएम वीरभद्र सिंह से जनता के काम भी करवाए।
विज्ञापन


फिर भी कुटलैहड़ में कांग्रेस की हार का ठीकरा उनके सिर पर फोड़ा जा रहा है। फौजी ने कहा कि उन्हें कांग्रेस पार्टी की सेवा करते 30 वर्ष हो गए हैं। कोई एक भी नेता बता दे कि उन्होंने सरकार से अपना कोई काम करवाया हो। उन्होंने आज तक लाखों रुपये पार्टी के लिए खर्च किए हैं। फौजी ने कहा कि 2012 में कांग्रेस प्रत्याशी को डेढ़ हजार मतों से हार का मुंह देखना पड़ा था। यह सब किसने किया, यह भी बोलने की जरूरत नहीं है। फौजी ने कहा कि जब चताड़ा में आनंद शर्मा की चुनावी रैली हुई तो कुटलैहड़ कांग्रेस संगठन को धक्के मार मंच से उतारा गया।
विज्ञापन


चुनाव के दिन कांग्रेस प्रत्याशी ने एक बार संगठन की राय या साथ चलने के लिए नहीं कहा। फौजी ने कहा कि किसी नेता का निष्कासन पार्टी के हित में नहीं है। बैठक में कुटलैहड़ कांग्रेस के प्रभारी राजेश ठाकुर भी उपस्थित रहे। प्रभारी राजेश कुमार ने कहा उन्हें कुटलैहड़ हलके में कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष सुखविंदर सुक्खू ने भेजा है। उन्होंने कहा कि सभी के विचार सुन लिए हैं। सभी बातों को हाई कमान तक पहुंचाया जाएगा। आगे जो भी आदेश होगा, उस पर अमल किया जाएगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें