बंगाणा (ऊना)।
कृषि सहकारी सभा लठियाणी के सचिव ठाकुर दिलबाग सिंह 31 जनवरी 2018 को सेवानिवृत्त होने जा रहे हैं। प्रबंधक सभा ने निर्णय लिया है कि सभा में सचिव और सहायक सचिव के दो पदों को भरा जाए। इसके लिए प्रबंधक सभा ने सभा के कार्य क्षेत्र से इच्छुक उम्मीदवारों से आग्रह किया है कि 24 जनवरी को सायं चार बजे से पहले लठियाणी के सचिव के पास आवेदन करें।
सचिव और सहायक सचिव दोनों पदों के लिए उम्मीदवारों को सभा के कार्य क्षेत्र का स्थायी निवासी होना चाहिए। इसकी आयु 10 जनवरी को 18 से 45 वर्ष के बीच होनी चाहिए। वह मानसिक रूप से स्वस्थ होना चाहिए। नियुक्ति के बाद उम्मीदवार को स्वास्थ्य प्रमाण पत्र प्रस्तुत करना होगा। वहीं वह किसी न्यायलय की ओर से दंडित या दिवालिया घोषित न किया हो। नियुक्ति अस्थायी तौर पर की जाएगी।
इसके बाद कार्य को देखते हुए दो वर्ष बाद नियमित किया जा सकता है। सहकारी प्रशिक्षण प्रार्थी को प्राथमिकता दी जाएगी। सचिव पद के लिए अभ्यर्थी की शैक्षणिक योग्यता जमा दो में 50 प्रतिशत अंकों के साथ तथा सहायक सचिव के लिए जमा दो न्यूनतम पास होनी चाहिए। शैक्षणिक योग्यता के सभी प्रमाण अवश्य संलग्न करें।