फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कबड्डी में गढ़शंकर ने सिंगा की टीम को हराया

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हरोली(ऊना)।
धन-धन बाबा रंगी राम जी के तप स्थान बालीवाल में नेहरू युवा केंद्र ऊना और सतकरतार स्पोर्ट्स क्लब हरोली की कबड्डी प्रतियोगिता का शुभारंभ मंगलवार को हुआ। इसमें डेरा के मुख्य सेवादार उजागर सिंह ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की। उनके साथ पाखर सिंह, कुलवंत सिंह और बाबा कुलदीप सिंह विशेष रूप से उपस्थित रहे। पहले दिन खेले नेशनल स्टाइल के मैचों में खालसा कॉलेज गढ़ शंकर ने सिंगा गांव की टीम को 36-24 से हराया।

केशगढ़ साहिब की टीम ने हमेड़ा गांव की टीम को 43-27 अंकों से मात दी। बीच स्टाइल कबड्डी के छह मैच खेले गए। इसमें खालसा कॉलेज गढ़ शंकर ने बालीवाल को, केशगढ़ साहिब की टीम ने पाली फाइव स्टार की टीम को, वरुणा गांव की टीम ने राजा साहिब स्पोर्ट्स क्लब को, भलाणा-ए टीम ने चंडीगढ़ को, सोनीपत की टीम ने रायेपुर बसदेहड़ा और फतेहगढ़ की टीम ने भलाण-बी टीम को हराकर अगले दौर में प्रवेश किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सतकरतार कबड्डी क्लब के प्रधान मलकीत सिंह ने बताया कि नेशन स्टाइल ओपन कबड्डी में विजेता टीम को एक लाख रुपये, उपविजेता टीम को 71 हजार और तीसरे स्थान पर रही टीम को 31 हजार रुपये ईनाम दिया जाएगा। बीच स्टाइल कबड्डी (70 किलो) में विजेता टीम को 22 हजार और उपविजेता टीम को 11 हजार रुपये का पुरस्कार दिया जाएगा। इस अवसर पर नरेंद्र सिंह, सतनाम सहित सैकड़ों की संख्या में खेल प्रेमी उपस्थित थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें