फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: मां चिंतपूर्णी मंदिर में 12 हजार भक्तों ने टेका माथा

Tue, 30 Jun 2026 12:08 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
चिंतपूर्णी (ऊना)। ग्रीष्मकालीन अवकाश के अंतिम दौर में प्रसिद्ध शक्तिपीठ माता श्री चिंतपूर्णी मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। सोमवार को करीब 12 हजार श्रद्धालुओं ने मां चिंतपूर्णी के दरबार में शीश नवाकर सुख-समृद्धि और परिवार की खुशहाली की कामना की। दिनभर मंदिर परिसर और दर्शन मार्गों पर श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लगी रहीं।
विज्ञापन

सोमवार सुबह क्षेत्र में हल्की बारिश हुई, जिससे मौसम सुहावना होने की उम्मीद थी लेकिन दिन चढ़ने के साथ उमस बढ़ गई। इसके बावजूद श्रद्धालुओं के उत्साह में कोई कमी नहीं दिखी और दूर-दूर से पहुंचे भक्त मां के दर्शन के लिए घंटों कतारों में खड़े रहे। मंदिर परिसर पूरे दिन जय माता दी के जयकारों से गूंजता रहा। श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए मंदिर प्रशासन ने दर्शन व्यवस्था, सुरक्षा और अन्य मूलभूत सुविधाओं के लिए विशेष प्रबंध किए हैं।
मंदिर अधिकारी संजीव प्रभाकर ने बताया कि सोमवार को करीब 12 हजार श्रद्धालुओं ने माता के दरबार में हाजिरी लगाई। उन्होंने कहा कि अवकाश के चलते इन दिनों श्रद्धालुओं की संख्या में उल्लेखनीय बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। हालांकि एक जुलाई से अधिकांश राज्यों में स्कूल खुलने के बाद श्रद्धालुओं की संख्या सामान्य दिनों के स्तर पर आने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें