फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: माता चिंतपूर्णी मंदिर में 12 हजार भक्तों ने नवाया शीश

Sun, 14 Jun 2026 07:40 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
मां चिंतपूर्णी दरबार में माथा टेकने पहुंचे भक्त। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

चिंतपूर्णी (ऊना)। विश्व विख्यात माता चिंतपूर्णी मंदिर में शनिवार को श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। करीब 12 हजार श्रद्धालुओं ने मां चिंतपूर्णी के दरबार में माथा टेककर पूजा-अर्चना की और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की।
सुबह तड़के से ही मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं का पहुंचना शुरू हो गया था, जिसके चलते दर्शनों के लिए लंबी कतारें लग गईं। हालात यह रहे कि श्रद्धालुओं की लाइनें पुराने बस स्टैंड तक पहुंच गई थीं। शनिवार होने के चलते पंजाब, हिमाचल, हरियाणा, दिल्ली सहित अन्य राज्यों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु माता के दरबार में पहुंचे।
विज्ञापन

मंदिर परिसर और बाजार क्षेत्र दिनभर श्रद्धालुओं की आवाजाही से गुलजार रहे। श्रद्धालुओं ने मां के जयकारों के साथ मंदिर में माथा टेका और प्रसाद चढ़ाया। सुबह करीब साढ़े दस बजे शुरू हुई बारिश लगभग दोपहर दो बजे तक रुक-रुककर होती रही, जिससे मौसम सुहावना और ठंडा हो गया।
बारिश के बावजूद श्रद्धालुओं की आस्था में कोई कमी नहीं दिखी और लोग कतारों में खड़े होकर अपनी बारी का इंतजार करते रहे। बारिश के चलते गर्मी से भी लोगों को राहत मिली। मंदिर प्रशासन की ओर से श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए उचित प्रबंध किए गए थे।
विज्ञापन

सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस जवानों को तैनात किया गया था जबकि मंदिर कर्मी भी व्यवस्थाओं को सुचारु बनाए रखने में जुटे रहे।
मंदिर अधिकारी संजीव प्रभाकर ने बताया कि शनिवार को करीब 12 हजार श्रद्धालुओं ने मां चिंतपूर्णी के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा के लिए मंदिर प्रशासन पूरी तरह सतर्क रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें