माता चिंतपूर्णी मंदिर में दर्शनों के लिए जाते श्रद्धालु। संवाद
चिंतपूर्णी (ऊना)। प्रसिद्ध शक्तिपीठ श्री चिंतपूर्णी मंदिर में रविवार को करीब 12 हजार श्रद्धालुओं ने मां के दरबार में शीश नवाकर आशीर्वाद प्राप्त किया। सुबह से ही श्रद्धालुओं की आवाजाही बनी रही। बारिश के कारण मौसम सुहावना रहने से श्रद्धालुओं को उमस और गर्मी से राहत मिली।
मंदिर में श्रद्धालुओं को दर्शन के लिए करीब दो घंटे तक कतार में इंतजार करना पड़ा। हालांकि भीड़ नियंत्रित रही और कहीं भी अत्यधिक लंबी लाइनें नहीं लगीं। सुबह हुई बारिश के बाद दोपहर में भी फुहारें पड़ने से मौसम और अधिक खुशनुमा हो गया।
मंदिर अधिकारी संजीव प्रभाकर ने बताया कि रविवार को बड़ी संख्याों श्रद्धालुओं ने मां चिंतपूर्णी के दरबार में शीश नवाकर पूजा-अर्चना की और आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान सबने शांतिपूर्वक दर्शन किए।