फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: अंब में दो दिन में बांटा 120 क्विंटल गेहूं का बीज

Fri, 23 Oct 2026 12:21 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
अंब(ऊना)। विकास खंड अंब में किसानों के लिए कृषि विभाग की तरफ से 2200 क्विंटल गेहूं का बीज वितरित किया जाएगा। इसमें से अभी तक विभाग की तरफ से बुधवार और वीरवार को दो किस्तों में लगभग 120 क्विंटल गेहूं का बीज वितरित किया है। गेहूं के बीज की 40 किलो पैकिंग वाले 300 बैग कृषि विभाग के अंब स्थित स्टोर में आते ही किसानों ने हाथों हाथ उठा लिए।
विज्ञापन

विकास खंड के तहत लगभग 10 हजार हैक्टेयर कृषि योग्य भूमि में से लगभग 6 हजार हैक्टेयर भूमि पर किसानों की तरफ से गेहूं कि खेती की जाती है। इसके लिए सिंचित और गैर सिंचिंत क्षेत्र के किसानों की तरफ से गेहूं की बिजाई के लिए खेत तैयार कर लिए हैं और इसे देखते हुए बीज की मांग भी बढ़ गई है। इसी कड़ी में वीरवार को दोपहर तक अंब में विभाग की तरफ से 40 किलोग्राम पैकिंग वाले 100 बैग बीज के वितरित किए गए। कृषि विभाग विकास खंड अंब के विषयवाद विशेषज्ञ लेखराज संधू ने बताया कि किसान को गेहूं के बीज की वैरायटी की ज्यादा जानकारी नहीं होती है लेकिन क्षेत्र को देखते हुए विभाग की तरफ से डीवीडब्ल्यू 303, 327 और 187 तथा पीबीडब्ल्यू 550 और 343 किस्म के बीज उपलब्ध करवाए जा रहे हैं। किसानों को नवंबर तक बीज उपलब्ध करवाया जाएगा। उन्होंने किसानों को सुझाव दिया है कि गेहूं की फसल की बिजाई कतारबद्ध तरीके से करें, जिससे बीज की लागत कम आएगी। उन्होंने कहा कि छिट्टा देकर बिजाई करने में किसानों को अधिक मात्रा में बीज डालना पड़ता है, जिससे बिजाई की लागत बढ़ जाती है। उन्होंने बताया कि छिट्टा देने से बिजाई के लिए प्रति कनाल पांच से छह किलो बीज लगता है, जबकि कतारबद्ध बिजाई में लगभग चार किलो प्रति कनाल बीज लगता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें