फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: पैसे न लौटाने पर तोड़फोड़ और नकदी उड़ाने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


ऊना। पुलिस थाना सदर के अंतर्गत संतोषगढ़ में बीते मंगलवार शाम को पैसे न लौटाने को लेकर एक दुकान में तोड़फोड़ करने और नकदी उड़ाने का मामला सामने आया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अधीक्षक कार्यालय की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार गुरमीत सिंह निवासी संतोषगढ़, जिला ऊना ने शिकायत दी कि आरोपी दलीप डोजी निवासी संतोषगढ़ ने उसके खिलाफ अदालत में दो लाख रुपये के चेक का सिविल सूट दायर किया था। गुरमीत सिंह ने बताया कि उसने दलीप को करीब 1.60 लाख रुपये दे दिए थे। शिकायत में बताया गया कि आरोपी बीते मंगलवार को दो अन्य युवकों के साथ उसकी दुकान में आया और पैसों की मांग करने लगा। आर्थिक स्थिति ठीक न होने के कारण शिकायतकर्ता उधार राशि लौटाने में असमर्थ था। इसके बाद आरोपी एक घंटे के अंतराल में दो अन्य लोगों के साथ वापस आया और जबरदस्ती दुकान में लगे कैमरे तोड़ दिए। इस दौरान आरोपी ने कंप्यूटर, एलसीडी, डीवीआर और करीब 50 हजार रुपये नकद निकालकर ले लिए। पुलिस अधीक्षक अमित यादव ने बताया कि मामले की जांच जारी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें