फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: भारतीय ज्ञान परंपरा पर 120 प्रतिभागियों ने शोध पत्र प्रस्तुत किए

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


ऊना। लाला जगत नारायण हिमोत्कर्ष राजकीय कन्या महाविद्यालय कोटला खुर्द में शनिवार को दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का समापन हुआ। भारतीय ज्ञान परंपरा विषय पर आयोजित इस हाइब्रिड सम्मेलन में देश-विदेश के लगभग 120 प्रतिभागियों ने शोध पत्र प्रस्तुत किए। सम्मेलन का आयोजन मदन मोहन मालवीय तकनीकी विश्वविद्यालय गोरखपुर व अचीवर्स फाउंडेशन फोर इंग्लिश स्टडीज के संयुक्त तत्वावधान में किया गया।
विज्ञापन

सम्मेलन में गोरखपुर विश्वविद्यालय के उप कुलपति प्रो. जेपी सैनी, महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. राजकुमार तथा अध्यक्ष प्रो. संजय प्रसाद पांडे ने विचार रखे। संयोजक डॉ. सुधीर नारायण सिंह ने अतिथियों का स्वागत किया। इस अवसर पर सम्मेलन स्मारिका का विमोचन भी किया गया। आयोजक सचिव डॉ. रमन जसवाल ने सफल आयोजन के लिए सभी प्रतिभागियों व वक्ताओं का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें