फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: ईसपुर में 12 झुग्गियां जलकर राख, हजारों का नुकसान

विज्ञापन
ईसपुर में जली झु​ग्गियां। संवाद
विज्ञापन
अग्निशमन विभाग ऊना की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर पाया काबू
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। उपमंडल हरोली के तहत ईसपुर में वीरवार शाम प्रवासी लोगों की झुग्गियों में आग लग गई। घटना की सूचना स्थानीय लोगों की तरफ से ऊना फायर स्टेशन को दी गई। सूचना मिलने पर अग्निशमन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। इस घटना के दौरान करीब 85 हजार के नुकसान का आकलन किया गया है। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। घटनास्थल के साथ ही अन्य झुग्गियां भी थीं, जिसे विभाग की टीम ने आग से बचाया है। जिस समय घटना हुई उस दौरान अधिकतर प्रवासी मजदूरी करने के लिए गए हुए थे। आग लगने की सूचना मिलने पर प्रवासी कुछ समय बाद मौके पर पहुंचे। फायर स्टेशन अधिकारी ऊना अशोक राणा ने बताया कि आग लगने की सूचना मिलने पर विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। इस दौरान साथ लगती दर्जनों झुग्गियों को आग से बचाया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें