फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: आपदा प्रबंधन पर विद्यार्थियों को किया जागरूक

विज्ञापन
विज्ञापन
गोंदपुर बनेहड़ा (ऊना)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भंजाल में वीरवार को एनडीआरएफ के अधिकारी आदेश कुमार और उनकी टीम ने विद्यार्थियों को स्टाफ और जनता को आपदा प्रबंधन के बारे में जागरूक किया। उन्होंने आपदा की स्थिति में अपना बचाव कैसे करना है, इस बारे में व्यापक जानकारी दी। टीम ने भूकंप, बाढ़ और आग से बचाव करने के टिप्स दिए। इसके अलावा सड़क हादसे की स्थिति में बचाव करने के बारे में भी बताया। टीम ने बच्चों को बताया कि यदि किसी को सांप डस ले तो उस व्यक्ति को बिना देर किए अस्पताल ले जाना चाहिए। स्कूल के कार्यकारी प्राचार्य राजन शर्मा और पाठशाला के स्टाफ ने एनडीआरएफ के अधिकारियों को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर पंचायत उपप्रधान राजेश ठाकुर, एसएमसी प्रधान अनु शर्मा, सीमा सोहाल, सुनीता कुमारी, अंकुर सूद, संदीप कुमार, मनोज कुमार, मधु ठाकुर, विनोद ठाकुर, नरेश कंवर, सुनील ठाकुर, मनीष ठाकुर, विनय कुमार, अरुण कुमार, नीरज बाला और अन्य सदस्य मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें