फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चिंतपूर्णी में उमड़ा श्रद्धा का जन सैलाब

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

भरवाईं (ऊना)। शक्तिपीठ चिंतपूर्णी में रविवार को बड़ी संख्या में श्रद्धालु का उमड़े। दिन भर माता के दर्शनों के लिए लंबी कतारें लगी रहीं। देर शाम तक करीब बीस हजार श्रद्धालुओं ने मां के दर पर शीश नवाया। भीड़ को देखते हुए मंदिर प्रशासन ने रात दो बजे ही मंदिर के कपाट खोल दिए थे। मां के जयकारों से समूचा क्षेत्र गूंज उठा। धूप से बचने के लिए मंदिर प्रशासन ने कुछ जगह टेंट भी लगाए। व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए अतिरिक्त सुरक्षाकर्मी भी तैनात किए गए थे।
विज्ञापन


शनिवार देर शाम से मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़नी शुरू हो गई। इसके चलते मंदिर प्रशासन ने रात दो बजे मंदिर के कपाट खोल दिए। देखते ही देखते श्रद्धालुओं की संख्या इतनी बढ़ गई की तीन से चार घंटे उन्हें लाइनों में लग दर्शन का इंतजार करना पड़ गया। रविवार को तेज धूप खिली रही। इसके बावजूद माता के दर्शनों को उमड़े भक्त माता के जयकारे लगाते हुए आगे बढ़ते रहे। मंदिर अधिकारी जीवन कुमार ने बताया कि रविवार को लगभग 20 हजार श्रद्धालुओं के चिंतपूर्णी मंदिर में शीश नवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें