फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मन चल रे वृंदावन चलिए पर झूमे श्रद्धालु

विज्ञापन
विज्ञापन
मन चल रे वृंदावन चलिए पर झूमे श्रद्धालु
विज्ञापन

श्री राधा कृष्ण मंदिर कोटला में कथा व्यास देवकी नंदन ने की प्रवचन वर्षा
बाबा बाल महाराज से श्रद्धालुओं ने लिया आशीर्वाद
अमर उजाला ब्यूरो
ऊना।
श्री राधा कृष्ण मंदिर कोटला में श्रीमद्भागवत कथा के दौरान कथा व्यास देवकी नंदन ने प्रवचनों की रस वर्षा की। उन्होंने मन चल रे वृंदावन चलिए भजन गाकर कथा को शुरू किया। उन्होंने राजा परिक्षत की कथा सुनाई। देवकीनंदन ने कहा कि प्रभु की कृपा के बिना भागवत कथा सुनने का सौभाग्य नहीं मिलता। देवकीनंदन ने कहा कि ईश्वर ने बहुत सुंदर जीवन दिया है जिसका सदुपयोग करना चाहिए। देवकी नंदन ने कहा कि मानव जीवन बड़ा दुर्लभ है, एक पल का भरोसा नहीं है। उन्होंने कहा कि मृत्यु निश्चित है, इसलिए भगवान के नाम का ध्यान चाहिए, भागवत कथा का श्रवण करना चाहिए, भागवत हमें मरना सीखाती है। उन्होंने कहा कि जिसे भगवान मिल गए उसे मोक्ष प्राप्ति हो जाती है। इस अवसर पर बाबा बाल महाराज से श्रद्धालुओं ने आशीर्वाद प्राप्त किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें