हरोली (ऊना)। खड्ड मैदान में चल रही फुटबाल प्रतियोगिता में वीरवार को रोमांचकारी मुकाबले खेल गए। क्वार्टर फाइनल मुकाबले में वाईएफसी खड्ड की टीम ने आरएफसी चररू की टीम को पेनल्टी शूट में 6 के मुकाबले 7 गोल से हराया।
दूसरे मुकाबले में शाह फुटबाल क्लब ने फुटबाल क्लब पंडोगा की टीम को शून्य के मुकाबले 1 गोल से मात देकर सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की की। वीरवार को डीएफए ऊना के उपाध्यक्ष राम द्रवेदी ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। उन्होंने आयोजक कमेटी को अपनी ओर से 10 हजार रुपये बतौर प्रोत्साहन राशि प्रदान की। अन्य मुकाबलों में फुटबाल क्लब अप्पर पंडोगा की टीम ने नाथ फुटबाल क्लब को मात देकर अगले दौर में प्रवेश किया। शाह फुटबाल क्लब की टीम ने फुटबाल क्लब दौलतपुर चौक की टीम को 1 के मुकाबले 3 गोल से शिकस्त दी। चररू की टीम ने लायंस क्लब पंडोगा को 1 के मुकाबले 2 गोल से हराकर अगले दौर में प्रवेश किया। इस अवसर पर अश्वनी, सुमित दत्ता, अमित, बृजेश, जगदेव, अनिल, अजय, चंदन, यशपाल, मुकेश, बहादुर, प्रबल मौजूद रहे।