अमर उजाला ब्यूरो
बंगाणा (ऊना)।
उपमंडल के राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला धुंदला स्कूल में सोमवार को वार्षिक पारितोषिक समारोह मनाया गया। इस समारोह में एसडीएम बंगाणा संजीव धीमान ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। मुख्यातिथि ने दीप जलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। स्कूल प्रधानाचार्य योगराज भारद्वाज ने स्कूल की वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की। मुख्यातिथि ने विभिन्न गतिविधियों और शिक्षा के क्षेत्र में अव्वल रहने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
एसडीएम ने कहा कि शिक्षा में वो काबलियत पैदा करो जिससे सपनों को पंख लग सकें। उन्होंने कहा कि जीवन में व्यक्ति के निर्माण में अध्यापक की बहुत बड़ी भूमिका है। वे बच्चों को मजबूत शिक्षा देकर उन्हें काबिल बनाते हैं। उन्होंने अध्यापकों से आह्वान किया कि वे बच्चों के भीतर आत्मविश्वास और प्रश्न पूछने की क्षमता का विकास करें। इस दौरान स्कूली बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम भी पेश किए।
ए तिरंगे तुझे झुकने न देंगे, मेरा जूता है जापानी, ऐ मेरे वतन के लोगों, धोबण पाणिए जो चली ए जैसे गीतों पर मनमोहक प्रस्तुतियां दीं। इस मौके पर प्रधानाचार्य योगराज भारद्वाज, बुधान स्कूल के प्रधानाचार्य जोगराज, सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य कैलाश शर्मा, प्रधान संजीव कुमार, उपप्रधान विधि चंद, प्रकाश चंदशर्मा, राजेंद्र शर्मा, सुरेंद्र शर्मा, कमल किशोर, एसएमसी प्रधान रमन कुमार, पवना शर्मा, प्यारे लाल, चंद्र कांता, राममूर्ति शर्मा, राजपाल कुटलैहड़िया, देसराज उपस्थित रहे।
इन्हें मिला पुरस्कार
पुरस्कार पाने वालों में कनिका मनकोटिया, साक्षी शर्मा, रोहित कुमार, अभिषेक, मुनीष, अमन, रिया, तन्वी, कर्ण, अंजली, काजल, पल्लवी, रिशव, प्रिया, तनू, गौरव, सर्वेश, रितिका, दीक्षा, शिवानी, समीक्षा, अलका, निखिल, मीरा, अदिति, विशाल, रजत, चंदन, मितिन, साहिल, अंशुल, आशु, अंकिता, अर्पित सहित अन्य शामिल हैं।