नंगल। क्षेत्र के गांव दबखेड़ा में शातिरों ने नर्सरी का ताला तोड़कर घरेलू गैस सिलेंडर सहित अन्य सामान चोरी कर लिया है। जबकि, इसके साथ-साथ एक जर्मन सैफर्ड नस्ल का कुत्ता भी ले जाने में सफल रहे। जानकारी के अनुसार नर्सरी के मालिक भूपिंद्र सिंह ने बताया कि जब वह सुबह नर्सरी पहुंचा तो नर्सरी का ताला टूटा हुआ था। नर्सरी में चाय बनाने के लिए रखा गैस सिलेंडर, खाद की बोरी समेत अन्य कीमती सामान और एक कुत्ता भी गायब पाया गया। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। उधर, थाना प्रभारी पवन ने बताया कि पुलिस मामले की जंाच कर रही है।