ऊना कालेज में दखिला लेने के लिए उमड़ी भीड़।
- फोटो : अमर उजाला
दौलतपुर चौक (ऊना)। राजकीय महाविद्यालय दौलतपुर चौक में नए सत्र में दाखिला प्रक्रिया शुरू होते ही छात्र संगठन भी सक्रिय हो चुके हैं। मंगलवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के इकाई अध्यक्ष जतेंद्र मिन्हास की अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने मार्गदर्शन केंद्र लगाकर नए छात्रों को दाखिला दिलाने में खूब मेहनत की। इकाई अध्यक्ष जितेंद्र मिन्हास ने बताया कि एबीवीपी के दो दर्जन कार्यकर्ता नए विद्यार्थियों की दाखिला प्रक्रिया में सहायता कर रहे हैं।