फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक माह से नहीं मिला पानी, घेरा आईपीएच दफ्तर

विज्ञापन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

बंगाणा/लठियाणी(ऊना)। पिछले एक महीने से पेयजल समस्या से जूझ रहे मुच्छाली पंचायत के गांव नायली के ग्रामीणों ने तल्ख तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। सोमवार को ग्रामीणों ने आईपीएच विभाग बंगाणा के एसडीओ कार्यालय के बाहर खाली घड़ा लेकर जोरदार प्रदर्शन किया। गुस्साए ग्रामीणों ने दोटूक कहा कि यदि पानी की समस्या का जल्द समाधान न हुआ तो आगामी दिनों में हाईवे पर चक्का जाम किया जाएगा।

उपप्रधान मनोज शर्मा की उपस्थिति में नायली के लोगों ने विभाग के कार्यालय के बाहर खाली घड़ा प्रदर्शन कर जल्द पेयजल समस्या का समाधान करने की मांग की। उन्होंने कहा कि उनके गांव में विभाग ने नल तो लगा दिए हैं लेकिन उनमें पानी की एक बूंद तक नहीं टपकती। इसके चलते उन्हें पानी के लिए उधर-उधर भटकने को मजबूर होना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने कहा कि कई बार समस्या के बारे में विभाग को बताया है लेकिन मसले की कोई सुध नहीं ली। उन्होंने कहा कि यदि उनकी समस्याओं को तीन दिन के अंदर हल नहीं किया तो वे ऊना हमीरपुर रोड पर धरना कर अपनी समस्या को हल करवाने में पीछे नहीं हटेंगे।
विज्ञापन


ग्रामवासियों का आरोप है कि उनके गांव की पेयजल समस्या लंबे समय से वैसी की वैसी है। समस्या के हल के लिए पूर्व कांग्रेस सरकार से भी मांग उठाई थी लेकिन प्रदेश में जल्द ही चुनावों का डंका बज गया। इस कारण समस्या जस की तस बनी रही। प्रदेश चुनाव होने के बाद भाजपा की सरकार सत्तासीन हो गई। ऐसे में इस गांव के लोगों को पेयजल समस्या से निजात मिलने की आस बंधी।
विज्ञापन


उनकी इस आस पर भी पानी फिरता नजर आ रहा है। ऐसे में लोगों ने पंचायती राज एवं पशुपालन और मत्स्य विभाग मंत्री वीरेंद्र कंवर से समस्या को जल्द हल करने की मांग की। इस मौके पर ग्राम पंचायत मुच्छाली के उपप्रधान मनोज कुमार, वार्ड पंच बलराज शर्मा, राजेंद्र शर्मा, किरण शर्मा, किशोरी लाल, पंकज, संजय शर्मा, रामलोक, किरण कुमारी, सुषमा देवी, रानी देवी, सीमा देवी, भोला देवी, पवना देवी आदि शामिल रहे। आईपीएच विभाग के सहायक अभियंता बोधवर्धन गुप्ता ने कहा कि गांव में पानी की समस्या के हल के लिए लगे हुए हैं। जल्द समस्या का समाधान किया जाएगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें