फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोहरे की चपेट में जिला, सड़कों पर धीमी पड़ी गाड़ियों की रफ्तार

विज्ञापन
- फोटो : amarujala
विज्ञापन
ऊना। जिला में ठंड का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। वहीं घनी धुंध और कोहरे के कारण वाहनों की रफ्तार धीमी पड़ गई। खराब मौसम का असर रेल सेवा भी पड़ना शुरू हो गया है।
विज्ञापन

घने कोहरे और धुंध के कारण आए दिन रेल सेवाएं घंटों लेट हो रही हैं। रविवार को ऊना पहुंचने वाली हिमाचल एक्सप्रेस ट्रेन एक घंटा देरी से पहुंची। इसके कारण सैकड़ों यात्रियों को बसों में सवार होकर अपने कार्यों क्षेत्रों को जाना पड़ा।
रविवार सुबह पड़ी घनी धुंध ने लोगों की मुसीबतों को बढ़ा दिया। सुबह 11 बजे के बाद तक धुंध छायी रही। इससे वाहनों की रफ्तार धीमी पड़ गई। धुंधली धूप लोगों को कोई राहत नहीं दे पाई। जिला के पहाड़ी क्षेत्रों में धुंध का कोई असर नहीं देखा गया। वहां सुबह से ही धूप खिली रही। लेकिन मैदानी इलाकों में लोगों को ठंड ने खासी दिक्कतों में डाले रखा। वहीं मौसम विभाग ने तापमान के अभी और गिरने की संभावना जताई है। मौसम विभाग के कार्यकारी अधिकारी विनोद शर्मा ने बताया कि आने वाले दिनों में तापमान और भी गिरने की संभावना है। उधर, ऊना रेलवे स्टेशन मास्टर रोहित झा ने बताया कि खराब मौसम के चलते रविवार को हिमाचल एक्सप्रेस एक घंटा देरी से ऊना पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें