फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में युवक की मौत, एक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
सड़क हादसे में युवक की मौत, एक घायल
विज्ञापन

अंब के ठठल में हादसा, टकारला निवासी के रूप में मृतक की पहचान
अमर उजाला ब्यूरो
अंब(ऊना)।
पुलिस थाना अंब के तहत ठठल में ट्रैक्टर और बाइक में हुई टक्कर से एक युवक की मौत हो गई। एक अन्य बुरी तरह घायल हो गया। मृतक युवक की पहचान टकारला के तहत नक्की निवासी निशांत धीमान उर्फ सौरभ के रूप में की गई है। उसके साथ बैठे युवक रोहित कुमार को गंभीर चोटें आई हैं। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाने की कार्रवाई शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार निशांत धीमान सोमवार दोपहर अपने दोस्त रोहित के साथ बाइक पर सवार होकर अंब स्थित एसडीएम ऑफिस से अपना नया ड्राइविंग लाइसेंस लेने जा रहा था। इसी दौरान ठठल स्थित नक्की के लिंक रोड पर उसकी भिड़ंत सामने से आ रहे ट्रैक्टर से हो गई। हादसे में निशांत और रोहित बुरी तरह घायल हो गए। दोनों घायलों को तुरंत एंबुलेंस से धुसाड़ा अस्पताल ले जाया गया। जहां निशांत को मृत घोषित कर दिया जबकि रोहित का उपचार जारी है। एसपी दिवाकर शर्मा ने बताया कि पुलिस ने केस दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए ऊना अस्पताल भेजा गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें