फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस ने मनाया 133वां स्थापना दिवस

विज्ञापन
- फोटो : file photo
विज्ञापन
ऊना। कांग्रेस के 133वें स्थापना दिवस पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने कार्यक्रम का आयोजन किया। ब्लॉक कांग्रेस कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता ब्लॉक अध्यक्ष हजारी लाल धीमान ने की। जबकि कार्यक्रम में ऊना सदर के विधायक सतपाल रायजादा विशेष रूप से उपस्थित रहे।
विज्ञापन


इस अवसर पर सतपाल रायजादा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी का इतिहास पुराना है। कांग्रेस पार्टी ने देश की आजादी में अपना योगदान दिया है। देश की एकता और अखंडता के लिए नेताओं ने अपने प्राण तक न्योछावर किए हैं। उन्होंने कहा कि आज कांग्रेस पार्टी की विचारधारा को लोगों के बीच ले जाने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता कांग्रेस पार्टी की विचारधारा के साथ जुड़ें। उन्होंने कहा कि स्थापना दिवस पर हम सबको संकल्प लेना है कि देश में राहुल गांधी के हाथ मजबूत करेंगे और आने वाले समय में कांग्रेस को हर वर्ग के अंदर मजबूत बनाया जाएगा। ब्लॉक कांग्रेस के अध्यक्ष हजारी लाल धीमान ने कहा कि गर्व का विषय है कि हम आज कांग्रेस के सदस्य के रूप में विकास में अपना योगदान दे रहे हैं। इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस के उपाध्यक्ष यशपाल सिंह भंगल, जिला किसान सैल के प्रवक्ता सौरव रत्न, भानू भारद्वाज, विजय धीमान, प्रवीण कुमार, मोती लाल, राम गोपाल, सुरेंद्र कुमार सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें