फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाथड़ी में कंटेनर पलटा, चपेट में आया दंपति

विज्ञापन
विज्ञापन
टाहलीवाल (ऊना)। पुलिस चौकी टाहलीवाल के तहत बाथड़ी मार्ग पर एक कंटेनर अचानक सड़क के बीचों-बीच पलट गया। हादसे में एक बाइक सवार दंपति भी चपेट में आ गया। इनको स्थानीय लोगों की मदद से सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया और एक बड़ा हादसा होने से टल गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक वीरवार सुबह लगभग साढ़े दस बजे जनकराज निवासी अजोली अपनी पत्नी के साथ बाइक पर बाथड़ी की ओर जा रहे थे। इसी बीच टाहलीवाल बाजार से कुछ दूरी पर सामने से आ रहा एक कंटेनर सड़क के बीचोंबीच पलट गया। इससे बाइक सवार दंपति भी चपेट में आ गया और वे कंटेनर के नीचे दब गए। स्थानीय लोगों ने कड़ी मशक्कत कर उन दोनों को सुरक्षित बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया। उधर, डीएसपी अजय राणा ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। हादसा किन कारणों से हुआ, इसकी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें