विधायक राकेश कालिया के अथक प्रयासों से मंजूर हुआ बजट
संवाद न्यूज एजेंसी
दौलतपुर चौक (ऊना)। गगरेट विधानसभा क्षेत्र के बॉर्डर पर स्थित हिमाचल-पंजाब के गांवों को जाने वाले जोह-सलोह-संधानी पुल के बजट को मंजूरी मिलने से क्षेत्रवासियों ने राहत की सांस ली है।
इस पुल के बनने से पहले यहां एक स्लेप पंजाब सरकार के तत्कालीन मंत्री स्वर्गीय आर.सी डोगरा व गगरेट के विधायक कुलदीप कुमार के सयुंक्त तत्वाधान द्वारा बनाई गई थी जो पिछले वर्ष बारिश की भेंट चढ़ गई थी और लोगों को आने जाने के लिए भारी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा था। भारी बारिश की भेंट चढ़ी इस स्लेप की जरुरत को विधायक राकेश कालिया के प्रयासों से बजट में मंजूरी मिली है। जनता लम्बे समय से इस पुल के निर्माण की मांग कर रहे थे और जनता की इस चिरलम्बित मांग को विधायक कालिया ने बखूबी समझा और उनकेअथक प्रयासों से ही इस पुल के लिए बजट मंजूर किया गया है। जहां उक्त पुल के बनने से पांच से छह पंचायतों को सीधा लाभ मिलेगा और मारवाड़ी स्कूल के साथ साथ अपने कामों के लिए हिमाचल के गांवों का रुख करने वाले पंजाब के गांवों को भी राहत मिलेगी। उक्त पुल के निर्माण से हर वर्ग को राहत मिलेगी तो वहीं स्कूल आने जाने वाले छात्रों के साथ साथ स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए दौलतपुर चौक आने वाले लोगों को भी इसक सीधा लाभ मिलेगाI पूर्व सरकार में भी पुल बनाने की बात कही गयी परन्तु विधायक राकेश कालिया ने इस पुल की अहमियत को समझा और जनता की मांग पुरजोर तरीके से प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के समक्ष उठाया था जिसपर मुख्यमंत्री ने मुहर लगाते हुए इसके बजट को मंजूरी दे दी है जिसकी नोटिफिकेशन भी जारी कर दी गई है।
बॉक्स
11.13 लाख से बनेगा 3.87 कि.मी पुल
लोक निर्माण विभाग गगरेट द्वारा लगभग 11.13 लाख रूपये से 3.87 कि.मी. पुल का निर्माण किया जाएगा विभागीय अधिकारीयों के अनुसार बजट मंजूर हो गया है और इसकी टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी और तय सीमा में उक्त पुल को तैयार कर दिया जाएगाI जहाँ उक्त पुल बनने से संधानी पंजाब के लोगों के लिए भी बड़ी राहत होगी तो बारिश से बही स्लेप के बाद बार्डर स्थित इस पुल के बनने से सीधा लाभ लोगों को मिलेगाI
क्या कहते हैं एक्सियन लोक निर्माण विभाग
लोक निर्माण विभाग के एकसियन एच.जी कौशल ने बताया की पुल के लिए बजट मंजूर हो गया है और विभाग ने टेंडर के लिए कदमताल शुरू कर दी है और तय समय सीमा पर इस पुल का निर्माण शुरू कर इस निर्माण कार्य को पूरा भी कर लिया जाएगाI
क्या कहते हैं विधायक राकेश कालिया
विधायक राकेश कालिया ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का आभार व्यक्त करते हुए कहा की इस पुल के निर्माण से लोगों को सीधा फायदा होगा और जनता के कामों के लिए सदैव तत्पर हैI जनता से चुनाव में किये वायदों को पूरा करने में मुख्यमंत्री का पूरा सहयोग मिल रहा है और आने वाले समय में गगरेट के विकास और गति मिलेगीI