चिंतपूर्णी (ऊना)। माता चिंतपूर्णी मंदिर में संक्रांति के अवसर पर शुक्रवार को 11 हजार श्रद्धालुओं ने शीश नवाया और पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद लिया। सुबह के समय श्रद्धालुओं की रफ्तार धीमी रही लेकिन दोपहर तक लाइनें पुराने बस स्टैंड पर पहुंच गईं। मंदिर प्रशासन ने धूप से बचने के लिए छायामान भी लगाए थे। मंदिर अधिकारी संजीव प्रभाकर ने बताया कि संक्रांति पर 11 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने शीश नवाया।