फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में मिले कोरोना के 11 नए मामले, मचा हड़कंप

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ऊना। जिले में कोरोना के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। बीते कुछ दिनों से रोजाना आ रहे मामलों के चलते बुधवार को कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या 40 पहुंच गई। बुधवार को भी जिले के विभिन्न क्षेत्रों से कोरोना संक्रमण के 11 नए मामले सामने आए हैं।
इससे प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग सतर्क हो गया है। संक्रमण के लगातार आ रहे मामलों के कारण संक्रमण दर भी 10.18 प्रतिशत पहुंच गई है। इस पर स्वास्थ्य विभाग ने सभी खंड चिकित्सा अधिकारियों को सचेत रहने के निर्देश दिए हैं। कोरोना संक्रमण ने करीब सात माह बाद फिर से जिले में पांव पसारना शुरू कर दिए हैं। कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच स्वास्थ्य विभाग ने जिले में खंड स्वास्थ्य अधिकारियों को सतर्क रहने और सैंपलिंग बढ़ाने के निर्देश जारी किए हैं।
विज्ञापन

सर्दी-जुकाम की शिकायत पर कोविड टेस्ट
अस्पतालों में सर्दी-जुकाम की शिकायत के साथ पहुंचने वालों के कोविड टेस्ट करने के निर्देश जारी कर दिए हैं। इसके अलावा लोगों से भीड़भाड़ वाले स्थानों पर मास्क का प्रयोग करने के भी अपील की है। बता दें कि बीते कुछ माह से जिले में कोरोना के इक्का-दुक्का मामले सामने आ रहे थे, लेकिन अब यह आंकड़ा लगातार बढ़ने लगा है।
99 में से 11 मिले संक्रमित
बुधवार को स्वास्थ्य विभाग की तरफ से 99 सैंपल लिए गए। इनमेें कोरोना संक्रमण के 11 नए मामले पाए गए। इन मामलों में रायंसरी ऊना से दो, छपरोह तहसील अंब से एक, वार्ड सात मसीद वाली गली ऊना से एक, भंजाल तहसील घनारी से एक, हरोली से एक, हटली बंगाणा से एक, भदसाली ऊना से एक, गगरेट वार्ड चार से एक व रक्कड़ ऊना से एक मामला सामने आया है। स्वास्थ्य विभाग ने उक्त मामलों में नियमानुसार संक्रमितों का उपचार शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. मंजू बहल ने बताया कि जिले में लगातार कोरोना के मामले सामने आ रहे हैं। बुधवार को कोरोना संक्रमण के 11 नए मामले सामने आए हैं। कहा कि लोग लापरवाही न बरतें और कोविड नियमों का पालन करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें