फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: बेहलां के जंगल में खैर के 11 हरे पेड़ काटे, लकड़ी जब्त

विज्ञापन
बेहलां के जंगल में अवैध कटान माफियाओं द्वारा काटे गए खैर पेड।स्रोत संवाद
विज्ञापन
वन विभाग की नियमित गश्त में सरकारी वन भूमि पर अवैध कटान का मामला सामने आया
विज्ञापन

काटी गए पेड़ों की कीमत करीब सवा दो लाख रुपये आंकी
संवाद न्यूज एजेंसी
बंगाणा (ऊना)। उपमंडल बंगाणा के तहत बंगाणा रेंज की बीट बेहलां में वन विभाग की नियमित गश्त के दौरान सरकारी वन भूमि पर अवैध कटान का मामला सामने आया। कर्मचारियों ने मौके पर अवैध रूप से कटे हुए पेड़ों की पहचान की और तुरंत आवश्यक कार्रवाई की। मौके पर हरे खैर के 11 पेड़ कटे हुए पाए गए, जिनकी कीमत लगभग सवा दो लाख आंकी गई है। काटे गए सभी पेड़ों की लकड़ी को वन विभाग ने कब्जे में लेकर आगामी जांच शुरू कर दी है। पेड़ सड़क से काफी दूरी पर कटे हुए पाए गए। वहीं, घटनास्थल पर शराब की खाली बोतलें भी मिलीं, जिससे संभावना जताई जा रही है कि इसमें नशेड़ी शामिल हो सकते हैं।
बंगाणा रेंज अधिकारी अंकुश आनंद ने बताया कि टीम के साथ मिलकर अवैध रूप से काटी गई वन संपदा को वन अधिनियम के प्रावधानों के तहत जब्त कर लिया गया है। इसके अलावा संबंधित पुलिस थाना में शिकायत भी दर्ज करवाई गई है। वन विभाग एवं पुलिस विभाग संयुक्त रूप से घटनास्थल का निरीक्षण कर नुकसान का आकलन और आवश्यक साक्ष्य एकत्रित कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएफओ सुशील राणा ने कहा कि इस घटना को देखते हुए क्षेत्र में नियमित गश्त बढ़ा दी गई है। उन्होंने स्थानीय लोगों से अपील की है कि वे वन विभाग का सहयोग करें और संदिग्ध गतिविधियों या अज्ञात वाहनों की सूचना तुरंत विभाग या पुलिस को दें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें