फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जांच कमेटी पहुंची स्कूल, अभिभावक बोले-ज्यादा फीस कर रहे वसूल

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

टाहलीवाल (ऊना)। नगर पंचायत टाहलीवाल के तहत निजी स्कूल में मनमानी फीस और अन्य शुल्क बढ़ोतरी मामले की जांच के लिए गठित टीम ने एएनएम स्कूल परिसर में बैठक का आयोजन किया।

एएनएम स्कूल में कथित अनियमितताओं को लेकर बैठक हुई। इस अवसर पर अभिभावकों ने अधिकारियों के सामने स्कूल प्रबंधकों से कई मुद्दों को लेकर सवाल किए। बैठक में तहसीलदार हरोली देवराज भाटिया, उपनिदेशक प्रारंभिक शिक्षा विभाग एसके गुप्ता, उपनिदेशक उच्चतर शिक्षा विभाग बीआर धीमान मौजूद रहे।
विज्ञापन


अभिभावकों ने वार्षिक फीस, बसों के किराया बढ़ोतरी, नियमानुसार बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के अंतर्गत कोई एडमिशन फीस न वसूलने, स्कूल में किताबों पर रेट के हिसाब से बिक्री करने और अन्य शुल्क बढ़ोतरी आदि को लेकर चर्चा हुई। अभिभावकों के प्रतिनिधि अरुण कुमार, कृष्ण, हरीश कंवर ने बैठक में फीस और अन्य शुल्क बढ़ोतरी से संबंधित 11 तर्क दिए गए। स्कूल प्रबंधक अभिभावकों की शिकायतों के जवाब 18 अप्रैल को लिखित में अधिकारियों को जवाब देगा।
विज्ञापन


गौरतलब है कि एसडीएम हरोली गौरव चौधरी के आदेशानुसार अभिभावकों की शिकायत पर जांच कमेटी का गठन किया गया है। कमेटी में तहसीलदार हरोली देवराज भाटिया, उपनिदेशक प्रारंभिक शिक्षा एसके गुप्ता, उपनिदेशक उच्चतर शिक्षा बीआर धीमान, स्कूल प्रबंधक और अभिभावकों को कमेटी में सदस्य बनाया गया है। अभिभावकों की शिकायत पर एसडीएम हरोली के निर्देशानुसार अभिभावकों की समस्या के मद्देनजर जांच कमेटी ने बुधवार को स्कूल में पहुंचकर संयुक्त रूप से बैठक की गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें