फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऊना में बीएसएनएल सेवा ठप

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

ऊना। बेहतर सेवाएं देने का दावा करने वाले भारत संचार निगम लिमिटेड की इंटरनेट सुविधा ऊना में ठप हो गई है। इंटरनेट ठप होने से लोगों समेत निजी और सरकारी कार्यालयों में कर्मचारियों को काम करने में दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

भारत संचार निगम लिमिटेड की फोन सुविधा भी ठप रही। इंटरनेट और फोन सुविधा ठप होने से दफ्तरों में लोगों को काम करवाने में परेशानी झेलनी पड़ रही है। सिस्टम न चलने से लोगों के समय पर काम नहीं हो पाए। इसके अलावा डाकघरों में भी नेट की दिक्कत होने के चलते लोगों पैसे के लेन-देन में दिक्कत हो रही है। एक ओर सरकार ऑनलाइन सिस्टम चलाने के दावे कर रही है, वहीं भारत संचार निगम लिमिटेड की इंटरनेट सेवाएं ऑनलाइन सिस्टम शुरू होने से पहले ही हांफ गई है। ऐसे में भारत संचार निगम लिमिटेड की कार्य प्रणाली पर भी सवाल उठने लगे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कर्मचारी भी लोगों की समस्या हल करने के लिए विशेष ध्यान नहीं दे रहे हैं। बताया जा रहा है विभाग के कार्यालय में शिकायत करने पर भी लोगों की समस्या समय पर हल नहीं हो रही है। बीएसएनएल के जेई राम सिंह का कहना है कि टक्का रोड स्थित केबल लाइन में दिक्कत से समस्या है। उन्होंने कहा कि जल्द ही समस्या का हल किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें