अंब (ऊना)। सांसद स्टार खेल महाकुंभ अंब ब्लॉक के दूसरे चरण के आयोजन को लेकर शनिवार को मंडल भाजपा की बैठक का आयोजन किया गया। अंब विश्रामगृह में आयोजित बैठक में चिंतपूर्णी के विधायक बलबीर सिंह विशेष रूप से मौजूद रहे।
बैठक में खेल महाकुंभ के लिए प्रबंधक कमेटी गठित की गई। सांसद स्टार खेल महाकुंभ अंब ब्लाक के संयोजक एडवोकेट संदीप शर्मा ने कहा कि प्रतियोगिता में अंब ब्लॉक से 28 टीमें हिस्सा ले रही हैं। बैठक में भाजपा मंडल अध्यक्ष शाम मिन्हास, खेल कमेटी ब्लाक चेयरमैन शंभू गोस्वामी, सांसद ब्लाक के संयोजक एवं चिंतपूर्णी भाजपा युवा युवा मोर्चा अध्यक्ष एडवोकेट संदीप शर्मा, जिला सचिव गोल्डी चौहान, मंडल महासचिव सुनील ठाकुर, कुलदीप राजपूत, उपाध्यक्ष सतीश बाबा, निखिल राणा, दीपक राणा सुनीष डढवाल, अधिवक्ता रीतेश पलियाल, पूर्ण गौतम, अभिषेक राणा, सचिव हरभजन सिंह, अक्षय ठाकुर, नवदीप सिंह, नीरज नाथ, नवीन ठाकुर, अक्षित, अविनाश ठाकुर, सुनील कुमार, मोहित शर्मा, नितिश खन्ना, साहिल शर्मा उपस्थित थे।