फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व सैनिकों के आश्रितों से छात्रवृत्तियों के लिए मांगे आवेदन

विज्ञापन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

ऊना। शारीरिक रूप से अक्षम या युद्ध में शहीद हुए सैनिकों की विधवाओं और बच्चों के लिए छात्रवृत्ति के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। उपनिदेशक, जिला सैनिक कल्याण मेजर (सेवानिवृत्त) रघुवीर सिंह ने बताया कि निदेशालय ने शिक्षा अनुदान तथा वन टाइम कंप्यूटर ग्रांट के लिए आवेदन मांगे हैं।

रघुवीर बताया कि अनुदान प्राप्त करने के लिए निर्धारित आवेदन प्रपत्र निदेशालय की वेबसाइट से डाउनलोड किए जा सकते हैं। पूरी तरह से भरे, स्कूल अथवा कॉलेज के प्रधानाचार्य से हस्ताक्षरित आवेदन 30 नवंबर तक निदेशालय, भारतीय सेना पूर्व सैनिक (डीआइएवी) को भेजें। मेजर रघुबीर सिंह ने बताया कि निदेशालय द्वारा उक्त पूर्व सैनिकों के बच्चों के लिए पहली से 8वीं तक की शिक्षा के लिए 10 हजार रुपये और 9वीं से 12वीं तक की शिक्षा के लिए 14 हजार रुपये की छात्रवृत्ति दी जाती है। इसके अलावा पूर्व सैनिकों की विधवाओं एवं बच्चों को स्नातक की शिक्षा के लिए 20 हजार रुपये, स्नातकोत्तर के लिए 25 हजार रुपये और पेशेवर पाठ्यक्रमों के लिए 50 हजार रुपये तक की छात्रवृत्तियां और कंप्यूटर शिक्षा के लिए 35 हजार रुपये का वन टाइम कंप्यूटर अनुदान दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि निदेशालय द्वारा युद्ध में शहीद हुए अथवा शारीरिक रूप से अक्षम पूर्व सैनिकों तथा उनके आश्रितों के प्रदान किए जा रहे सभी प्रकार के अनुदान तथा अन्य वित्तीय सहायताओं के बारे में विस्तृत एवं पूर्ण जानकारी भी निदेशालय की वेबसाइट पर उपलब्ध है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें