पूर्व सैनिकों के लिए रोजगार सेमिनार 26 को
ऊना। हेडक्वार्टर मेंटेनेंस कमांड, भारतीय वायु सेना के तत्वाधान में पूर्व सैनिकों के लिए 26 जून को चंडीगढ़ में रोजगार सेमिनार का आयोजन किया जा रहा है। उपनिदेशक, सैनिक कल्याण मेजर (सेवानिवृत्त) रघबीर सिंह ने बताया कि सेवानिवृत्त सैनिकों के लिए रोजगार का दूसरा अवसर देने के उद्देश्य से 26 जून को एयर फोर्स स्टेशन, 3 बेस रिपेयर डिपो, नजदीक औद्योगिक क्षेत्र, फेज-1, चंडीगढ़ में होने वाले पुनर्वास महानिदेशालय रोजगार सेमिनार में 30 से 40 सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों के नियोक्ता भाग लेंगे। उन्होंने बताया कि यह नियोक्ता अपने उपक्रमों में वांछित कार्य दक्षता के आधार पर पूर्व सैनिकों को रोजगार उपलब्ध करवाएंगे। उन्होंने बताया कि जो इच्छुक पूर्व सैनिक ऑनलाइन पंजीकरण न करवा पाए, वे सेमिनार स्थल पर भी पंजीकरण करवा सकते हैं। उन्होंने बताया कि इस सेमिनार में भाग लेने के लिए पहले आओ पहले पाओ के आधार पर प्राथमिकता दी जाएगी। उन्होंने बताया कि पूर्व सैनिक सेमिनार में भाग लेने के लिए सैनिक सेवा से संबंधित दस्तावेज, आई कार्ड और आधार पंजीकरण कार्ड साथ अवश्य लाएं।