फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीजीटी से प्रवक्ता पदनाम किया जाए बहाल

विज्ञापन
विज्ञापन
पीजीटी से प्रवक्ता पदनाम हो बहाल
विज्ञापन

स्कूल प्रवक्ता संघ ने सरकार से उठाई मांग, सीएम से मिला प्रतिनिधिमंडल
प्रदेशाध्यक्ष अश्वनी कुमार के नेतृत्व में उठाई मांगें, मुख्यमंत्री ने दिया आश्वासन
अमर उजाला ब्यूरो
ऊना।
प्रदेश स्कूल प्रवक्ता संघ का एक प्रतिनिधिमंडल प्रदेशाध्यक्ष अश्वनी कुमार व केसर सिंह की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से शिमला में मिला। प्रवक्ताओं ने अपनी मांगें मुख्यमंत्री जयराम को बताईं। इनमें पीजीटी से प्रवक्ता पदनाम बहाल करना मुख्य मांग रखी गई। मुख्यमंत्री ने शिक्षा सचिव डॉ. अरुण शर्मा से इस मसले पर चर्चा की और प्रतिनिधिमंडल को मांगों पर शीघ्र उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। शिक्षा सचिव डॉ. अरुण शर्मा ने कहा कि प्रवक्ताओं का पदनाम पीजीटी 2010 में किया था लेकिन भविष्य में इसे दोबारा प्रवक्ता करने में कोई आर्थिक बोझ नहीं पड़ेगा और शीघ्र इसे बहाल कर दिया जाएगा। ऊना के प्रधान संजीव पराशर ने यह भी मांग रखी की शीघ्र प्रधानाचार्यों के पदों पर प्रवक्ताओं की पदोन्नति सूची जारी की जाए। प्रतिनिधिमंडल ने मांगों को लेकर पंचायतीराज मंत्री वीरेंद्र कंवर, स्वास्थ्य मंत्री विपिन परमार व उद्योग मंत्री विक्रम ठाकुर से भी चर्चा की। संघ ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का आभार जताया। इस अवसर पर प्रवक्ता संघ के राज्य अध्यक्ष अश्वनी कुमार, चेयरमैन हरि शर्मा, ऊना के प्रधान संजीव पराशर, महासचिव शशिपाल सैणी, सोलन के जिला प्रधान चंद्र शर्मा, बिलासपुर के प्रधान नरेश ठाकुर, हमीरपुर से संजीव ठाकुर, कांगड़ा से राकेश, मंडी के प्रधान रंगीला राम, सिरमौर से राकेश पुंडीर, शिमला के लोकेश नेगी, ऊना से कमल किशोर, संजीव शर्मा, रमन विज, कांगड़ा से विजय, मंडी से केसर सिंह, डॉ. राजवीर सिंह उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें