फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संतोषगढ़ चौकी के ऊना से जुड़ने की अधिसूचना जारी

विज्ञापन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

ऊना।
सदर हलके के संतोषगढ़ से लगती आठ पंचायतों के 10 गांवों के बाशिंदों को शिकायत या लाइसेंस आदि कार्यों के लिए अब हरोली नहीं जाना पड़ेगा। लंबे समय से मांग चल रही थी कि हरोली थाना से जोड़े गए ऊना सदर के संतोषगढ़ व अन्य गांवों को ऊना सदर थाना के साथ जोड़ा जाए। प्रदेश सरकार ने पुलिस चौकी संतोषगढ़ को थाना हरोली से बदल कर सदर थाना ऊना में शामिल करने की अधिसूचना जारी कर दी है।

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने बताया कि 24 मार्च को प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के समक्ष मैहतपुर में संतोषगढ़ नगर और पुलिस चौकी संतोषगढ़ के तहत ग्रामीणों की इस मांग को उठाया गया था। नगर परिषद संतोषगढ़ और उसके तहत माजरा जटपुर के अलावा आठ पंचायतों के 10 गांव अब हरोली के बजाय ऊना थाना के अधीन लाए गए हैं। इनमें खानपुर, उदयपुर, छतरपुर, अजोली, बीनेवाल, सनोली, मजारा, मलूकपुर शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा जिला अध्यक्ष बलवीर बग्गा, प्रदेश सह मीडिया प्रभारी हरि ओम भनोट, रमेश भड़ोलियां, सागर दत्त, रामपाल सैणी, तिलक सैणी, अंबिका दत्त, राजकुमार पठानिया, बलविंदर गोल्डी, हरभजन मान, भाजपा ऊना मंडल उपाध्यक्ष राजेश कौशल, प्रधान सनौली राम कुमार धीमान, उप प्रधान गुरनैब ढिल्लों, पूर्व प्रधान गुरदास राम दीवान उपाध्यक्ष युवा मोर्चा महेश मंगू रिटायर्ड डीएसपी करनैल सिंह, प्रधान मजारा गुरदेव कौर और पूर्व प्रधान कुलदीप संधू, उप प्रधान मजारा संतोख सिंह बीडीसी सदस्य हरजाप सिंह, पूर्व बीडीसी सदस्य सतवीर सिंह ,भाजपा मंडल सदस्य शिशु कौशल प्रधान मलूकपुर, हरदयाल सिंह, पूर्व प्रधान बिनेवाल अमरीक ढिल्लों, उपप्रधान बिनेवाल जीत सिंह, कोऑपरेटिव सोसायटी प्रधान सनोली चरणदास, उपप्रधान रमेश दीवान, सुनील कौशल, रमन कांत, जीआर दीवान ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सतपाल सत्ती का आभार जताया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें