अमर उजाला ब्यूरो
ऊना।
पीजी कॉलेज ऊना में शुक्रवार को राष्ट्रीय गणित दिवस पर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कॉलेज प्राचार्य डॉ. त्रिलोक चंद ने की। मैथ ओलंपियाड व क्विज मुकाबले में जिला के पांच कॉलेजों के बच्चों ने हिस्सा लिया। इसमें ऊना के अलावा अंब, दौलतपुर, बंगाणा और बीटन के बच्चे शामिल रहे। कॉलेज प्राचार्य डॉ. त्रिलोक चंद ने विद्यार्थियों को गणित के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी दी।
उन्होंने कहा कि श्री निवास रामानुजन की याद में गणित दिवस मनाया जाता है। उन्होंने कहा कि श्री निवास रामनुजन का जन्म 22 दिसंबर 1887 को मद्रास में हुआ। उन्होंने कहा कि गणित के प्रति घटती रुचि एवं बढ़ते भय का कारण शार्टकट और अभ्यास की कमी है। उन्होंने कहा कि वह गणित प्रेमी थे और विश्व विख्यात हुए। रामनुजन को गणितज्ञों का गणितज्ञ भी कहा जाता है। मैथ ऑफ ओलंपियाड में ऊना कॉलेज के साहिल कुमार ने प्रथम, पायल ने द्वितीय और साहिल कुमार ने तृतीय स्थान हासिल किया।
क्विज मुकाबले में ऊना कॉलेज के नवदीप, साहिल व प्रभजोत ने प्रथम स्थान हासिल किया। बंगाणा कॉलेज की दीक्षा, रूपम और सपना ने द्वितीय और अंब कॉलेज ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इस अवसर पर प्रो. अजय, प्रो. जगमोहन, प्रो. राजू बनोटा, प्रो. सतिंद्र, प्रो. रेखा, प्रो. रेणु, प्रो. सुमित, प्रो. हरविंद्र, प्रो. अश्वनी, प्रो. दविंद्र, प्रो. बंसल, प्रो. विन्नी, प्रो. प्रोमिला, प्रो. गौरव उपस्थित रहे।