फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आसमान से बरसी राहत की बूंदे

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

ऊना/गगरेट।
जिला में बारिश की फुहारों से मौसम काफी ठंडा महसूस किया जा रहा है। किसानों-बागवानों के चेहरों पर खुशहाली आई हैं। बारिश से कृषि कारोबार भी गुलजार हो गया। कई दिनों से प्यासे चल रहे खेतों को पानी मिलने से कृषि कारोबार में नई ऊर्जा का संचार हुआ है। इसके चलते कृषि कारोबार पर निर्भर हजारों किसानों के माथे पर छाई चिंता की लकीरें भी छंटने शुरू हो गई हैं। बारिश न होने से फसलें काफी मुरझाने लग गई थी।

सोमवार को सुबह घने बादल छाए रहे जिसके बाद हल्की बारिश का दौर देर शाम तक जारी रहा। इससे कृषि कारोबारियों की परेशानी दूर हो गई है। किसान वर्ग आसमान से बरसी बूंदों को फसलों के लिए खाद के रूप में मान रहे हैं। किसानों में मंगल सिंह, तरसेम लाल, रामपाल भुल्ली, होशियार सिंह, प्रीतम चंद, लेखराज, किशोरी लाल, राज कुमार शर्मा, रामपाल प्रधान, राजेंद्र ठाकुर, सुरेंद्र राणा, सतीश चंद, राम सिंह, दीपक शर्मा, हरबंस लाल और जैमल सिंह, गगरेट विस के किसानों में रघुवंत ठाकुर, जसवंत राणा, इंद्रजीत सिंह, संसार चंद, दिनेश ठाकुर ने बताया कि बारिश न होने से फसलों पर काफी बुरा प्रभाव पड़ रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


कई खेतों में फसलें सूखने भी लग गई थी लेकिन सोमवार को हुई हल्की बूंदाबांदी के चलते काफी राहत महसूस हुई है। उन्होंने बताया कि बारिश की बूंदे फसलों के लिए संजीवनी बन कर बरसी है जिससे मुरझा रही फसलों में जान आएगी। वहीं मौसम विभाग ने लगभग तीन दिन और बारिश का अनुमान है जो कि किसानों के लिए एक अच्छी खबर है। मौसम विभाग के कार्यकारी अधिकारी विनोद कुमार का कहना है कि बारिश का होना फसलों के लिए बेहद लाभदायक है। उन्होंने बताया कि विशेषकर असिंचित क्षेत्रों में बारिश से काफी राहत महसूस होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें