फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चाईना मार्केट के विरोध में उतरे व्यापारी

विज्ञापन
विज्ञापन
अंब (ऊना)। दीपावली से पहले खुली चाइना मार्केट के विरोध में अंब व्यापारमंडल विरोध स्वरूप मैदान में उतर आया है। अंब व्यापारमंडल के अध्यक्ष कुलदीप शर्मा की अगुवाई में लगभग सत्तर से अधिक व्यापारियों का एक प्रतिनिधिमंडल एसडीएम अंब से मिला और उन्हें इस संबंध में रोष पत्र सौंपा। अंब व्यापारमंडल ने चाइना मार्केट को तुरंत प्रभाव से बंद करवाए जाने की मांग की।
विज्ञापन


व्यापार मंडल के अध्यक्ष कुलदीप शर्मा ने कहा कि एक तरफ स्थानीय व्यापारी हर टैक्स अदा करते हैं और नियमों के अनुसार व्यापार कर रहे हैं, तो दूसरी ओर बाहरी क्षेत्रों से लोग बिना किसी बेरोकटोक के कहीं भी बाजार बनाकर बैठ जाते हैं। इससे व्यापारियों के हितों को भारी नुकसान पहुंच रहा है।

मंदिर में बैठक के बाद व्यापारियों के प्रतिनिधिमंडल ने एसडीएम से मुलाकात कर उन्हें व्यापारियों की समस्या से अवगत करवाया और उक्त अस्थाई बाजार को बंद करवाए जाने की मांग की।
विज्ञापन


उधर, अंब के एसडीएम बच्चन सिंह ने कहा कि व्यापार मंडल का प्रतिनिधिमंडल उनसे मिला था। इस प्रकार के बाजारों से यातायात और सामान के बिलों जैसे मुद्दे भी जुड़े हैं। इस मामले में पुलिस को आवश्यक दिशा निर्देश दिए हैं। इस अवसर पर व्यापार मंडल उपाध्यक्ष अजय कुमार बिट्टू, प्रदीप, राजीव सूद, राजेश शर्मा, उपसचिव अश्वनी शर्मा, कोषाध्यक्ष बलविंदर डोगरा उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें