फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा ने लेबर होस्टल के बाहर बांधे मवेशी

विज्ञापन
विज्ञापन
टाहलीवाल (ऊना)। औद्योगिक क्षेत्र बाथू बाथड़ी में बंद पड़े लेबर हॉस्टल को लेकर भाजपा ने मवेशी बांध कर धरना प्रदर्शन किया। वहीं, भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर अपना रोष जताया। हरोली भाजपा नेता प्रो. राम कुमार ने कहा कि लेबर हॉस्टल के निर्माण के चार वर्ष बाद भी श्रमिकों के नहीं रहने का क्या औचित्य है? बाथू बाथड़ी औद्योगिक क्षेत्र में साढे़ पांच करोड़ की लागत से उद्योगों में कार्यरत कामगारों के रहने के लिए बनाया गया था, लेकिन चार वर्ष बीत जाने के बाद भी उद्योगों से कोई कामगार इस लेबर हॉस्टल में नहीं रह रहा है। प्रो. राम कुमार ने लेबर हॉस्टल के गेट पर भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि उद्घाटन के बाद से ही लेबर हॉस्टल बंद पड़ा हुआ है। उन्होंने कहा कि ऐसे भवनों के निर्माण से आम आदमी के पैसे का दुरुपयोग हुआ है, लेकिन इन पैसों को लावारिस मवेशियों की व्यवस्था करने एवं जंगली जानवरों से फसलों को नुकसान से बचाने के लिए कंटीली तार लगाकर किसानों को राहत दी जा सकती थी। इस मौके पर भाजपा से जिप सदस्य लखवीर लक्खी, अनूप राणा, अर्जुन सिंह, सत्या राणा, कमल सैणी, शेर सिंह, सतीश कुमार, मोहन लाल, सरोज, दर्शना देवी सहित भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें