ऊना। केंद्र सरकार ने आनन-फानन में जीएसटी लागू कर लोगों को परेशानी में डाल दिया है। किसान खेतीहर मजदूर कांग्रेस के पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष सुरेश ऐरी, उपाध्यक्ष रमेश सैणी, जीवन सिंह, संतोख सिंह, विनय चौधरी, सीमा गौतम सहित अन्यों ने कहा कि भाजपा की पहले भी प्रदेश में चार बार सरकार बनी तब तो इन्होंने कोई समस्या हल नहीं की। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने जीएसटी लागू कर लोगों पर आफत ला दी है। व्यापारियों और आम जनता को जीएसटी के बारे में जानकारी ही नहीं है। छोटे से लेकर बड़े व्यापारी जीएसटी के चलते परेशान हैं। सत्ता में रहते कभी लोगों से संपर्क नहीं बनाया और अब चुनावी समय में इनको विकास याद आ गया। उन्होंने कहा कि तब इनके पास समय नहीं होता था। अब मोदी लहर के सहारे सत्ता में आने का सपना देख रहे हैं लेकिन प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनेगी।