फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यक्ति ने खाया जहर, हालत गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
थानाकलां (ऊना)। उपमंडल बंगाणा की एक पंचायत में व्यक्ति ने जहर खा लिया। इससे उसकी हालत गंभीर हो गई। व्यक्ति को क्षेत्रीय अस्पताल में भर्ती करवाया गया है, जहां पर उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। उधर, बंगाणा पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक उपमंडल बंगाणा की एक पंचायत के 28 वर्षीय व्यक्ति ने जहरीला पदार्थ खाकर जीवन लीला समाप्त करने का प्रयास किया। बताया जा रहा है कि युवक की पत्नी कुछ समय से मायके में रह रही थी। व्यक्ति कुछ दिन से तनाव में था। उसका एक बच्चा भी है। व्यक्ति की हालत बिगड़ने पर परिजनों ने उसे थानाकलां पीएचसी में पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद हालत को गंभीर देखते हुए उसे क्षेत्रीय अस्पताल ऊना के लिए भेज दिया गया। बंगाणा पुलिस के एएसआई जगदीश चंद ने बताया कि जहरीला पदार्थ खाने के संदर्भ में मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें