फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीत सिंचाई योजना 31 अगस्त को होगी चालू : मुकेश

विज्ञापन
विज्ञापन
ऊना। उद्योग मंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने शुक्रवार को बचत भवन में अधिकारियों के साथ बैठक की। इसमें हरोली विधानसभा क्षेत्र में चल रहे विभिन्न विकास कार्यों की समीक्षा की और निर्माणाधीन विकास परियोजनाओं को युद्ध स्तर पर पूरा करने के निर्देश दिए। उद्योग मंत्री ने बताया कि हरोली विधानसभा क्षेत्र में बीते साढे़ 4 सालों के दौरान पेयजल सिंचाई योजनाओं पर 110 करोड़ रुपये और बाढ़ नियंत्रण कार्यों एवं खड्डों के तटीकरण पर 115 करोड़ की राशि खर्च की गई है। उन्होंने कहा कि लघु सिंचाई में प्रदेश की सबसे बड़ी 44 करोड़ लागत की बीत क्षेत्र सिंचाई योजना के तहत 64 किलोमीटर पाइप लाइन बिछाई गई है और 430 होदियों का निर्माण किया जा रहा है। यह महत्वाकांक्षी योजना 31 अगस्त को चालू कर दी जाएगी। इस अवसर पर जिलाधीश विकास लाबरू, एसपी अनुपम शर्मा, अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी सुखदेव सिंह, एसडीएम हरोली विशाल शर्मा, एसडीएम बंगाणा दिलेराम धीमान, लोक निर्माण के अधीक्षण अभियंता पीसी बंधन, आईपीएच के अधीक्षण अभियंता एनएम सैनी, पीएमओ डॉ. प्रकाश दरोच सहित सभी विभागों के आला अधिकारी उपस्थित थे।
विज्ञापन

इनसेट
हर सप्ताह करें रामपुर पुल का निरीक्षण
उद्योग मंत्री ने 56 करोड़ की लागत से बनने वाले 3 किलोमीटर लंबे प्रदेश के सबसे बड़े हरोली रामपुर पुल को 3 महीने के भीतर पूरा करने की मियाद तय करते हुए निर्देश दिए कि लोक निर्माण विभाग के अधीक्षण अभियंता सप्ताह में एक बार और अधिशासी अभियंता हर तीसरे दिन मौके पर जाकर स्वयं काम का निरीक्षण करेंगे।
मुख्यमंत्री 14 को हरोली में करेंगे 5 उद्घाटन
उद्योग मंत्री ने बताया कि मुख्यमंत्री 14 जुलाई को अपने हरोली और कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र के प्रस्तावित दौरे के दौरान हरोली विधानसभा क्षेत्र में पांच उद्घाटन करेंगे। मुख्यमंत्री हरोली में 12 करोड़ से बने सचिवालय, पूबोवाल की आईटीआई, दुलैहड़ में बस अड्डे, पालकवाह के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र और खड्ड में फुटबॉल अकादमी का लोकार्पण करेंगे।
विज्ञापन

अग्निहोत्री ने कहा कि पंडोगा के कॉमन फैसिलिटी सेंटर का निर्माण कार्य 10 सितंबर तक, ललड़ी पॉली क्लीनिक और खड्ड के बहुउद्देशीय हॉस्टल का निर्माण कार्य 15 अगस्त तक पूरा कर इन्हें जनता को समर्पित किया जाएगा। पहली अगस्त को औद्योगिक क्षेत्र पंडोगा के प्लाटों का आवंटन शुरू कर दिया जाएगा। उद्योग मंत्री ने बताया कि इस वर्ष हरोली विधानसभा क्षेत्र में 35 हेक्टेयर क्षेत्र में लगभग 12 लाख की लागत से खैर, नीम, रीठा और आंवला आदि के पौधे रोपे जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें