फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: दशहरा पर मां चिंतपूर्णी के दरबार में 10 हजार भक्तों ने नवाया शीश

Wed, 21 Oct 2026 12:18 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
भरवाईं (ऊना)। दशहरा और शारदीय नवरात्र के अंतिम दिन शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी के दरबार में श्रद्धालुओं की खूब रौनक रही।
विज्ञापन

मंगलवार होने के चलते बाहरी राज्यों से पहुंचे भक्तों के साथ स्थानीय लोगों ने भी बड़ी संख्या में मंदिर पहुंचकर माथा टेका।
सुबह से ही दर्शन करने वालों का सिलसिला शुरू हो गया, जो शाम तक जारी रहा। दिनभर में करीब 10 हजार श्रद्धालुओं ने मां के दरबार में शीश नवाकर परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की।
नवरात्र के अंतिम दिन मां के दर्शन करने को लेकर भक्तों में खासा उत्साह देखने को मिला। मंदिर परिसर में सुबह से शाम तक कतारें लगी रहीं। श्रद्धालु मां के जयकारे लगाते हुए अपनी बारी का इंतजार करते नजर आए।
विज्ञापन

दशहरे के पर्व और मंगलवार का संयोग होने के कारण स्थानीय भक्तों की आवाजाही भी अधिक रही। कई श्रद्धालुओं ने परिवार सहित पहुंचकर विधिवत पूजा-अर्चना की और मां का आशीर्वाद लिया।
विज्ञापन

मंदिर अधिकारी संजीव प्रभाकर ने बताया कि शारदीय नवरात्र के दौरान मां चिंतपूर्णी के दरबार में लगातार भक्तों की आवाजाही बनी रही। अंतिम नवरात्र और दशहरे पर भी मंदिर में दिनभर भक्तिमय माहौल रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें