टाहलीवाल (ऊना)। नवज्योति यूथ वेलफेयर सोसायटी संतोषगढ़ की ओर से शनिवार को एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत बाथू में पौधारोपण किया गया। युवा सेवाएं एवं खेल मंत्रालय नेहरू युवा केंद्र ऊना के दिशा निर्देशों से कराए गए पौधारोपण कार्यक्रम में जनसहभागिता भी दर्ज कराई गई। कार्यक्रम में नवज्योति यूथ वेलफेयर सोसायटी के अध्यक्ष नवीन महें ने पौधे रोपे। नवीन ने कहा कि नेहरू युवा केंद्र समय-समय पर युवाओं को प्रोत्साहित करने के लिए लाभकारी योजनाएं चलाता है। नेहरू युवा केंद्र ऊना के समन्वयक प्रदीप कुमार के आदेशानुसार 10 पौधे रोपे गए। उन्होंने बताया कि लोगों को शपथ दिलाई गई कि पौधों को सुरक्षित रखेंगे। समय-समय पर इसकी देखभाल करेंगे। इस अवसर पर रीता, ज्योति, प्रवीन सहित गण्मान्य मौजूद रहे। संवाद