अब कुल 38 प्रत्याशी चुनाव मैदान में
संवाद न्यूज एजेंसी
नंगल (ऊना)। ब्लॉक नंगल के तहत पड़ने वाले 15 जोन की ब्लॉक समितियों के चुनावों के लिए चार दिसंबर को 49 नामांकन पत्र दाखिल किए गए थे। नामांकन पत्र वापस लेने की अंतिम तिथि तक 10 उम्मीदवारों ने अपने नामांकन पत्र वापस ले लिए, जबकि एक नामांकन पत्र रद्द हो गया। एसडीएम नंगल सचिन पाठक ने बताया कि अब चुनाव मैदान में कुल 38 उम्मीदवार हैं, जिनमें आम आदमी पार्टी के 15, कांग्रेस के 15, भाजपा के 7 और शिरोमणि अकाली दल के 1 उम्मीदवार शामिल हैं। उन्होंने यह भी बताया कि नामांकन पत्र वापस लेने वालों में दो निर्दलीय, आम आदमी पार्टी के 1, भाजपा के 1 और कांग्रेस के 6 उम्मीदवार शामिल थे। एसडीएम ने बताया कि मतदान से पहले आठ और 11 दिसंबर को पोलिंग पार्टियों की रिहर्सल होगी। मतदान 14 दिसंबर को होगा, जबकि परिणाम 17 दिसंबर को घोषित किए जाएंगे। मतगणना सरकारी स्कूल ऑफ एमिनेंस नंगल में की जाएगी।