फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ढाई साल का बच्चा संभालेगा राज सिंहासन

Thu, 11 Jul 2013 01:26 PM IST
केलांग/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
लद्दाख में ढाई साल का बच्चा बृहस्पतिवार को पगनामठ का सिंहासन संभालेगा। इस बच्चे को पगनामठ के प्रभारी के 15वें अवतार का दर्जा दिया गया है।
विज्ञापन


लद्दाख स्थित बौद्ध धर्म के ढूपा समुदाय के पगनामठ के चौदहवें अवतारी लामा पगना रिंपोछे का निधन तीन साल पहले हो गया था।

अनुयायियों का दावा है कि उनका पंद्रहवां अवतार हिमाचल के केलांग में जिगमेग निमिंग्यूर ढीले दोरजे के रूप में हुआ है। यह बच्चा अब ढाई साल का हो चुका है।

बुधवार को लद्दाख से सौ लोगों का दल केलांग पहुंचा। यहां बालक का राज्याभिषेक किया गया। बौद्ध परंपरा के अनुसार बृहस्पतिवार को विधिवत राजतिलक लद्दाख में होगा।

साथ ही उसे पगनामठ के मठाधीश का जिम्मा भी सौंपा जाएगा। केलांग के शेर सिंह राला कारपा के घर जन्में जिगमेग निमिंग्यूर ढीले दोरजे (ढाई साल) को पिछले साल ही पगना बौद्ध मठ का 15वां अवतारी लामा घोषित किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब बालक लेह में बौद्ध धर्म की प्रारंभिक शिक्षा दीक्षा लेकर भविष्य में लोगों को बौद्ध धर्म के संदर्भ में ज्ञान बांटेगा। पगनामठ के कार्यकारी प्रभारी फंचोग बांगधूस ने बताया कि लद्दाख पहुंचने पर नन्हें अवतारी लामा का भव्य स्वागत होगा। उन्हें मठ का सिंहासन भी सौंपा जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें