फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal News: हिमाचल प्रदेश में तीन तहसीलदारों के तबादले और 2 नायब तहसीलदारों को पदोन्नति; ये रही लिस्ट

Fri, 17 Jan 2025 05:24 PM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।

सार

हिमाचल प्रदेश सरकार ने तीन तहसीलदारों के बदले किए हैं। इसके अलावा 12 नायब तहसीलदारों को तहसीलदार के पद पर पदोन्नत किया गया है। 
विज्ञापन
तबादले। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश सरकार ने तीन तहसीलदारों के तबादला आदेश जारी किए हैं। 12 नायब तहसीलदारों को पदोन्नत कर नए स्थानों पर तैनाती दी गई है। सार्थक शर्मा को रोहडू से कोटली, आशीष को कोटली से चुराह, हुसन चंद को खुडियां से मंडी स्थानांतरित किया गया है।

विज्ञापन


पदोन्नति के बाद देश राज को तहसीलदार टिक्कर, किरण देवी को निहरी, कुश कुमार को नेरवा, रोहित को कुपवी, नीरज को बंजार, अनिल शर्मा को ननखड़ी, अभिराय सिंह ठाकुर को सलूणी, सौरभ धीमान को टौणी देवी, रजत शर्मा को निरमंड और अत्तर सिंह को संगड़ाह में तैनाती दी गई है। तहसीलदार संजीव कुमार और ज्ञानचंद के तैनाती आदेश अलग से जारी किए जाएंगे। इन दोनों तहसीलदारों को अपने विभाग में कार्यभार संभालने के निर्देश दिए गए हैं।

आबकारी विभाग ने पदोन्नत कर सहायक आयुक्त बनाए तीन अधिकारी
आबकारी विभाग ने तीन ग्रेड टू अधीक्षकों को पदोन्नत कर सहायक आयुक्त बना दिया है। प्रधान सचिव देवेश कुमार की ओर से इस बारे अधिसूचना जारी की गई है। अनिता कुमारी, तरसेम चंद और मनोज कुमार को पदोन्नत किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें