अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) बिलासपुर में 14 अप्रैल को आंबेडकर जयंती के अवसर पर अवकाश रहेगा। रजिस्ट्रार एवं सहायक जनसंपर्क अधिकारी डॉ. राकेश कुमार सिंह ने बताया कि इस दिन सभी बाह्य रोगी विभाग (ओपीडी) सेवाएं बंद रहेंगी, लेकिन आपातकालीन सेवाएं पूर्ववत जारी रहेंगी। इसमें इमरजेंसी, ट्रामा, आपात सर्जरी और दिन रात प्रयोगशाला सेवाएं शामिल हैं। डॉ. राकेश ने मरीजों और उनके तीमारदारों से अपील की है कि वे अपनी चिकित्सा आवश्यकताओं, यात्रा योजनाओं और दवाइयों की व्यवस्था पहले से सुनिश्चित कर लें, ताकि किसी भी प्रकार की असुविधा से बचा जा सके। उन्होंने भरोसा दिलाया कि एम्स प्रशासन यह सुनिश्चित करेगा कि अवकाश के दौरान भी आपात स्थिति में मरीजों को त्वरित और गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सुविधा उपलब्ध हो।